उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तरकाशी में गदेरों में उफान से कई घर डूबे

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज, 21 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।


 

उत्तरकाशी में आपदा जैसे हालात

 

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब तीन छात्राएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद, परिजनों ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार

उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड के मातली गांव में दो गदेरों (नदी-नाले) में अचानक उफान आने से कई घरों में पानी घुस गया। आपदा के डर से लगभग 20 घरों के लोगों को रात भर जागना पड़ा और उन्होंने नजदीकी होटल में शरण ली। मलबे के कारण गंगोत्री हाईवे भी करीब 5 घंटे तक बंद रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल की उम्र से यौन शोषण कर रहा था पिता: हिम्मत जुटाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, एसपी क्राइम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

देहरादून में मौसम का मिजाज

 

राजधानी देहरादून में सुबह की शुरुआत गरज के साथ बारिश से हुई। दिन में मौसम बार-बार बदलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: सुहागरात पर पति को नशीला पदार्थ देकर लूटा, भागते समय महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad