लालकुआं में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के वीआईपी गेट के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय दीपक सिरोही की मौत हो गई।

दीपक, जो सेंचुरी वर्कर कॉलोनी का निवासी था, अपनी बाइक (यूके 04 जे 6916) पर लालकुआं से सेंचुरी पेपर मिल की स्टाफ कॉलोनी जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

तभी वीआईपी गेट से बाहर निकल रहे बगास लदे ट्रक (आरजे 14 जीएच 9105) के पिछले टायरों के नीचे वह आ गया। हादसे में दीपक का सिर बुरी तरह कुचल गया और मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल

सूचना मिलते ही कोतवाल डीसी फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad