उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर।उत्तरांचल पंजाबी महासभा, काशीपुर के महानगर अध्यक्ष संजय अरोरा ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दशहरे का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

महानगर अध्यक्ष संजय अरोरा ने कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर अच्छे विचारों और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटे शहर के युवाओं को भी बड़े कारोबारी बनने का मिलेगा मौका, आईआईएम ने खोले द्वार; 10 लाख रुपये की मदद से गढ़ा जाएगा युवाओं का भविष्य

उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर त्योहार मनाने चाहिए, ताकि समाज में सौहार्द और एकता की भावना बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि

संजय अरोरा ने समस्त क्षेत्रवासियों से दशहरे का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर ! दड़ियाल रोड पर धू-धूकर जला स्पेयर पार्ट्स से भरा छोटा हाथी, आग की लपटों से मची भगदड़; दमकल ने टाला बड़ा हादसा!

उत्तरांचल पंजाबी महासभा, काशीपुर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।