उत्तराखंड : दो महिलाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटके मिले, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

चमोली जिले में दो महिलाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस में तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।

तहसील नारायणबगड़ के नामतोल गांव की निशा पत्नी पूरण सिंह घर में पंखे से फंदे से लटकी मिली।

निशा के भाई पदम सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक को मामले में तहरीर देते हुए हत्या की आशंका जताई। पदम सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2018 में पूरण सिंह से हुई। आरोप लगाया कि पूरण सिंह ने दूसरी शादी कर ली है जिसके कारण वह उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  “जम्मू घूमकर लौट रहे परिवार को सिस्टम का झटका! वंदे भारत का कंफर्म टिकट बना वेटिंग”रेलवे पर उठे सवाल

वहीं दूसरी ओर पोखरी तहसील के अंतर्गत ग्राम तोणजी में माहेश्वरी देवी (29) पत्नी पूरण लाल घर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बर्त्वाल, मोहन सिंह और शांति प्रसाद डिमरी ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता बीर सिंह निवासी लमगौडी जिला रुद्रप्रयाग ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड अलर्ट: कैंची धाम और भवाली के लिए नया ट्रैफिक प्लान; बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, शटल सेवा का करना होगा उपयोग
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप