
गदरपुर: गदरपुर तहसीलदार की पिटाई प्रकरण में काबीना मंत्री अरविंद पांडेय सहित 15 लोगो के अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।
बता दे कि 25 अगस्त 2015 को तत्कालीन विधायक व वर्तमान में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और उनके समर्थकों पर गदरपुर में तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मंत्री अरविंद पांडेय समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से मामला न्यायालय में चल रहा था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीवाकर पांडे और अधिवक्ता चरनजीत सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से इस मामले में धारा 321 सीआरपीसी में जिला न्यायालय में वाद वापसी के लिए पत्र आया था। जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत दोबारा मामले की सुनवाई हुई। मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सहित 15 लोगों को दोषमुक्त कर दिया।
बता दे कि गदरपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसमें से एक पक्ष में तत्कालीन विधायक अरविंद पांडे के थे। तहसीलदार द्वारा विधायक के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट लगा दी थी। आरोप था कि जिससे नाराज विधायक व उनके समर्थकों ने तहसीलदार को घेर कर पीट दिया था। 25 अगस्त 2015 को मुकदमा दर्ज होने के बाद तत्कालीन विधायक अरविंद पांडे 15 दिन के लिए गायब हो गए थे। उनको पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी थी। बाद में समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे थे।
ताजा खबर
- महापौर दीपक बाली ने वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष किए पूरे, सिल्वर जुबली पर सोशल मीडिया बना शुभकामनाओं का मंच
- रामनगर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार टूटने से मां-बेटे 70 फीसदी तक झुलसे, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
- उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल बना देश के लिए नजीर: NDMA और NDRF की टीम ने की सराहना, ग्लेशियर झीलों की निगरानी और पूर्व चेतावनी पर जोर
- प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: एक्शन मोड में CM धामी, तड़के ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक; 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश
- मानव-वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग का कड़ा कदम: 13 गुलदारों और 3 भालुओं को मारने के आदेश जारी, एक दशक में 327 लोगों की जा चुकी है जान
- उत्तराखंड में पर्यटन का ऐतिहासिक उछाल: 5 वर्षों में 17 गुना बढ़े विदेशी पर्यटक, घरेलू यात्रियों का आंकड़ा 6 करोड़ पार
- स्मार्ट मीटर अब देगा सुरक्षा की गारंटी: UPCL की नई पहल, अर्थ लीकेज होने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल पर तुरंत आएगा SMS अलर्ट
- उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: मालदेवता में 233 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रदेश भर में 111 मार्ग बंद
- एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश में भारी उछाल: रिकॉर्ड 361 दाखिले के साथ आंकड़ा 2163 पहुंचा, छात्राओं की संख्या सर्वाधिक
- डांस से भड़का प्रेमी: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, नहर में फेंका शव

