डांस से भड़का प्रेमी: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, नहर में फेंका शव

खबर शेयर करें -

हरिद्वार (बहादराबाद)। बहादराबाद पुलिस ने 4 दिन पहले दर्ज हुए अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग के तनाव और एक पारिवारिक शादी में युवती के डीजे पर डांस करने से नाराज होकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसका शव गंगनहर में बहा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

बीती 24 जुलाई को परिजनों द्वारा हत्या की तहरीर दिए जाने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी नावेद फरार चल रहा था। 27 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलौर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर चंदनपुर में दबिश देकर उसे धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर नावेद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि विवाद और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर वह 7 जुलाई को युवती को कलियर ले गया था और 8 जुलाई की सुबह सुनसान जगह पर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें