प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: एक्शन मोड में CM धामी, तड़के ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक; 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार तड़के आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक कर प्रदेशभर के हालात का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में 24 घंटे सक्रिय रहने तथा किसी भी सूचना पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी कार्यालय में हंगामे पर गरमाई सियासत: भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल के खिलाफ की नारेबाजी

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति की सीधी निगरानी करने और तत्काल निर्णय लेने के आदेश दिए हैं। वर्षा और भूस्खलन से बाधित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के लिए जेसीबी, पोकलेन व डोजर जैसी मशीनों को तैनात रखने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, संचार सेवाओं की तत्काल बहाली और राहत अभियानों के लिए हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए भूस्खलन संभावित मार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर स्थिति सामान्य होने पर ही आगे भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर में उमड़े जनसमर्थन पर बोले भुवन सिंह बिष्ट— अब क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करेगी देवभूमि की जनता
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 13 वीरांगनाओं को 'तीलू रौतेली' और 35 कार्यकर्तियों को 'राज्य आंगनबाड़ी पुरस्कार' से किया सम्मानित, पुरस्कार राशि बढ़ाई

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें