रामनगर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार टूटने से मां-बेटे 70 फीसदी तक झुलसे, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के मोतीपुर छोई क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां बिजली का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा बिजली के तेज करंट से बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि करंट की चपेट में आने से दोनों मरीज करीब 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। इनमें बेटे की स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग करने के बाद दोनों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में पुरानी व जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें