नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर अचानक चलती कार में लगी आग, बना अफरा-तफरी का माहौल

खबर शेयर करें -

नैनीताल: गुरुवार शाम नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त कार में दंपति सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते दोनों कार से बाहर आ गए. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं, हादसे में कार सवार दंपति को चोटें आई, जिन्हें बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक बयानबाजी ने लिया कानूनी मोड़, विधायक आदेश चौहान पर पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने ठोका मानहानि का मुकदमा

राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. हालांकि, फायर ब्रिगेड के आने से पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. एफएसओ चंदन राम ने बताया कि बजून क्षेत्र में पर्यटकों की कार (UP 22 AX 2528) से नैनीताल की तरफ आ रही थी. इस बीच चलती कार में अचानक आग लग गई. हादसे के वक्त कार में दंपति पर्यटक सवार थे.

यह भी पढ़ें 👉  विपुल ने तीन लोगों पर फोन के माध्यम से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

चंदन राम ने कहा की समय रहते दंपति कार से बाहर आ गए थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. यदि थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. कार उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी की थी. कार मुस्तफा फरमान चला रहे थे, जो अपनी पत्नी के साथ नैनीताल घूमने आए थे. वहीं से लौटते समय ये हादसा हो गया. दोनों की हल्की चोटें आई है. उन्हें बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल भेजा गया है. कार में आग लगने की वजह से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार: बहला-फुसलाकर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने कार की सीज; पोक्सो एक्ट में भेजे गए जेल
Ad