‘काम किया है, काम करेंगे’: लालकुआं में विकास की नई इबारत लिखने का वादा कर मैदान में उतरे हेमवती नंदन दुर्गापाल

खबर शेयर करें -
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए क्षेत्र के विकास, अपनी प्राथमिकताओं और चुनावी रणनीति को साझा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी को पुरजोर तरीके से सामने रखा।

‘काम किया है, काम करेंगे’ नारे के साथ मैदान में उतरने का ऐलान

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी ने लालकुआं विधानसभा में चौतरफा विकास की जो मजबूत नींव रखी थी, उसे अब एक नई रफ्तार और आधुनिक दिशा देने का समय आ गया है।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने “काम किया है, काम करेंगे” का नारा दिया। उन्होंने कहा कि लालकुआं की सम्मानित जनता अब बदलाव के मूड में है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इस जन-आकांक्षा की सबसे बुलंद आवाज बनकर उभरेगी।

राजस्व गांव और एफआरए के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर बोला हमला

क्षेत्रीय समस्याओं पर मुखर होते हुए दुर्गापाल ने वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार राजस्व गांवों की प्रक्रिया, वन भूमि अधिकार (FRA) और निर्वनीकरण (Decategorization) के संवेदनशील मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने के बजाय जनता को गोल-गोल घुमा रही है। इससे स्थानीय संघर्ष समितियों और ग्रामीणों में गहरा असंतोष है। हमारी मांग है कि सरकार तत्काल इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए।”

“अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे तानाशाही का प्रतीक”

देहरादून में विपक्षी नेताओं पर दर्ज मुकदमों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दुर्गापाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ का नाम उजागर करने की मांग को लेकर जब कांग्रेसी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तो सरकार ने उन पर मुकदमे लाद दिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे झूठे मुकदमों से डरने वाली नहीं है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

युवाओं और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता

हेमवती नंदन दुर्गापाल ने स्पष्ट किया कि लालकुआं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं।
मीडिया वार्ता के दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी 2027 के चुनाव में उनकी दावेदारी का एकजुट होकर समर्थन किया।
यह भी पढ़ें 👉  विकास की रफ्तार में सिमटते गजराज के रास्ते ! प्यास बुझाने आखिर जाएं तो जाएं कहां? रेलवे ट्रैक पर नर हाथी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका का तीखा पलटवार, कहा— "यह पूरे उत्तराखंडवासियों के स्वाभिमान का अपमान"