बिन्दुखत्ता निवासी सेवानिवृत्त सैनिक की बागेश्वर के दर्दनाक हादसे में हुई मौत, पूजा के लिए गए थे गांव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा हो गया। कनौली-शामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में बागेश्वर के रमाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले दरवान सिंह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक थे।

उनका परिवार कई साल पहले ह्यूंडुंगरा से बिंदुखत्ता (नैनीताल) बस गया था। वह परिवार के साथ पूजा के लिए गांव आए थे। हादसे में दरवान सिंह और तीन अन्य लोगों की जान जाने से गांव और इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में कक्षा 10 की छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता; झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार, दरवान सिंह एक सप्ताह पहले परिजनों के साथ गांव आ गए थे। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में स्थित मंदिर में परिवार ने सामूहिक पूजा की थी। दो दिन पहले पूजा संपन्न हो गई थी। दरवान सिंह गुरुवार की शाम शामा (कपकोट) लौट रहे थे।

दरवान सिंह के साथ ह्यूंडुंगरा गांव की दो और भनार टिक्टा गांव की एक महिला रिश्तेदार और कनौली गांव की एक महिला, ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) की एक बच्ची सवार थी। हादसे में दरवान सिंह के साथ ही तीन महिलाओं को जान से हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ईमानदारी की मिसाल: मॉर्निंग वॉकिंग क्लब ने सेवानिवृत्त दरोगा को लौटाया गुम मोबाइल”

सामूहिक पूजा कर सब लोग खुश थे। हादसे के कारण खुशी मातम में बदल गई। हादसे में घायल पुष्पा देवी गांव में ही टेलरिंग का काम करती है। घायल बच्ची को पुष्पा देवी के भाई गंगा सिंह की बेटी बताया जा रहा है।

यह सब लोग आपस में रिश्तेदार थे। मृतक लाली देवी के पति खुशाल सिंह ठेकेदारी करते हैं। मृतक गोपुली देवी के पति गोपाल सिंह पूर्व में वाहन चालक थे। हादसे से ह्यूंडुंगरा गांव के साथ ही भनार टिक्टा गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्कूल-बुक सेलर नेक्सस पर कड़ा प्रहार: 46 स्कूलों को 'कारण बताओ' नोटिस; कमीशनखोरी और महंगी किताबें थोपने पर 11 अप्रैल तक मांगा जवाब

वहीं, बताया जा रहा है कि कनौली-रमाड़ी-शामा सड़क की दशा ठीक नहीं है। सड़क कई स्थानों पर कच्ची है। सड़क की हालत सुधारने की मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन सड़क की दशा सुधारने के प्रति जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad