
लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग 109 रुद्रपुर काठगोदाम पर बरेली रोड नगला बाईपास के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा अब रुदपुर रोड पर बनेगा। वन विभाग से अनुमति मिलने तक वहां पर अस्थाई टोल प्लाजा बनाया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन रुद्रपुर काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग 109 का टोल प्लाजा बरेली रोड के नगला बाईपास पर प्रस्तावित किया था। जिसके लिए एनएचएआई द्वारा वन विभाग से भूमि अधिग्रहण के लिए पत्राचार किया था। लेकिन उस स्थान पर हाथी कॉरिडोर होने के चलते वन विभाग द्वारा टोल प्लाजा के लिए भूमि अधिग्रहण की अनुमति नहीं दी गई । जिसके बाद अब एनएचएआई ने नगला बाईपास से रुद्रपुर मार्ग पर किलोमीटर 61 पर टोल प्लाजा बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए एनएचएआई को फिर से वन विभाग से भूमि अधिकरण की प्रक्रिया करनी होगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि वन विभाग से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। इसलिए एनएचएआई सड़क बनने के बाद वहां पर पहले अस्थाई रूप से टोल प्लाजा का निर्माण करेगी। वन विभाग से अनुमति मिलने पर वहां पर स्थाई टोल प्लाजा का निर्माण कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग मैं लालकुआं के मुक्तिधाम से बाईपास के बीच में वन विभाग द्वारा हाथी कॉरिडोर चिन्हित किया गया है, जिस कारण वहां पर फिलहाल हाईवे निर्माण में भी रोक लगी हुई है।
ताजा खबर
- बिन्दुखत्ता की हुंकार: “अब प्रतीक्षा नहीं, समाधान चाहिए”; महारैली में उमड़ा जनशक्ति का सैलाब, दिग्गजों ने भरी हुंकार
- बिन्दुखत्ता महारैली: जनता इंटर कॉलेज में उमड़ा जनसैलाब; ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे हजारों ग्रामीण, नारों से गूँजा आसमान
- हल्द्वानी: बर्खास्त शिक्षक के घर से AK-47 का कारतूस और अवैध तमंचे बरामद; ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ से हड़कंप
- होली 2026: भद्रा और चंद्रग्रहण का अनूठा साया; जानें होलिका दहन का सटीक मुहूर्त और रंगोत्सव की तिथि
- उत्तराखंड बजट 2026: गैरसैंण में गूंजेगी विकास की हुंकार; 11 मार्च को पेश होगा बजट, अमित शाह आएंगे हरिद्वार
- बिन्दुखत्ता आंदोलन: प्रशासन की घेराबंदी; स्कूल बंद करने के फैसले पर शिक्षा विभाग की रोक, सभी स्कूल खुलेंगे
- हल्द्वानी: जीवित मरीज को फाइल में दिखाया ‘मृत’; प्राइवेट हॉस्पिटल में ABVP का भारी हंगामा
- देहरादून एयरपोर्ट पर ‘ऐप आधारित’ टैक्सियों की एंट्री; स्थानीय संचालकों का कड़ा विरोध, पुलिस की चेतावनी
- बिन्दुखत्ता राजस्व गांव आंदोलन: कल लालकुआं में बड़ा शक्ति प्रदर्शन; प्रशासन अलर्ट, 200 वॉलिंटियर संभालेंगे कमान
- बिन्दुखत्ता के लिए ऐतिहासिक कदम: 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में आएगा ‘राजस्व ग्राम’ का प्रस्ताव


