
राजू अनेजा,रुद्रपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में उस वक्त सनसनी फैल गई जब तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चलती ट्रेन में दो कर्मचारियों को तमंचे और पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर ₹7 लाख लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो में कार्यरत रितिक मंडल और साहिब सिंह दिल्ली ऑटोमोबाइल का सामान खरीदने के लिए संपर्क क्रांति ट्रेन से रवाना हुए थे। बुधवार सुबह दोनों रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। उनके पास बड़ी रकम होने की भनक पहले से ही बदमाशों को लग चुकी थी।
बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों ने रकम को बेल्ट बनाकर कमर में बांध रखा था, लेकिन बदमाश पहले से ही उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। तीनों आरोपी भी उसी ट्रेन में चढ़ गए और मौका देखते रहे।
जैसे ही ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास धीमी हुई, बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। तमंचा और पिस्टल तानकर उन्हें डराया-धमकाया और कमर में बंधे ₹7 लाख लूट लिए। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
घटना की खबर मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस सनसनीखेज वारदात ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े चलती ट्रेन में इस तरह की लूट ने साफ कर दिया है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा इंतजाम नाकाफी। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन शातिर लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।
ताजा खबर
- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित: दीवान सिंह बिष्ट ने रचा इतिहास, दर्ज की बंपर जीत; प्रकाश कुमार उपाध्यक्ष और महेश भट्ट बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनसेवा और संघर्ष की मिसाल : अलका पाल
- सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार
- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे सहायक चुनाव अधिकारी; पुलिस और व्यापारियों ने दी CPR, अस्पताल में भर्ती
- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतदाताओं को रिझाने में व्यस्त प्रत्याशी अपना ही वोट डालना भुला
- लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
- उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा ‘डायरेक्ट एडमिशन’; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU
- कोटद्वार में बड़ा हादसा: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के वाहन पर गिरी विशाल चट्टान; शीशा टूटा, सूझबूझ से बाल-बाल बची जान
- गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध
- हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: “पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार”—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

