लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतदाताओं को रिझाने में व्यस्त प्रत्याशी अपना ही वोट डालना भुला

खबर शेयर करें -

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं की नगर कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान एक दिलचस्प वाकया चर्चा का विषय बन गया। संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी करीम खान पूरे दिन मतदाताओं से संपर्क करने और समर्थन जुटाने में इतने व्यस्त रहे कि अपना ही मत डालना भूल गए।

रविवार को व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी थी। इस दौरान करीम खान लगातार मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। चुनाव प्रचार और मतदाताओं को रिझाने की व्यस्तता के बीच उन्हें यह ध्यान ही नहीं रहा कि उन्हें स्वयं भी अपना वोट डालना है।
बताया जाता है कि मतदान समाप्त होने के बाद अचानक उन्हें अपने वोट की याद आई। इसके बाद वह जल्दबाजी में मतदान स्थल पहुंचे, लेकिन तब तक मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और मतपेटी सील कर दी गई थी। ऐसे में वह अपना मताधिकार प्रयोग नहीं कर सके।
यह रोचक घटना पूरे दिन चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी रही। कई व्यापारियों ने इसे चुनावी व्यस्तता का अनोखा उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रत्याशी दूसरों के वोट जुटाने में इतने मशगूल हो गए कि अपना वोट ही भूल बैठे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक