अगर ये नेता राष्ट्रपति बना तो देश में बढ़ेगा आतंकवाद, बोले बीजेपी MP दिलीप घोष

खबर शेयर करें -

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष के पहले प्रस्तावित उम्मीदवार पर जमकर निशाना साधा है. मॉर्निंग वॉक पर निकले घोष ने कहा कि ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी दलों ने जिस नेता का नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए बढ़ाया था उनका संपर्क एक आतंकवादी से रहा है.

निशाने पर शरद पवार

दिलीप घोष ने बिना किसी लागलपेट के सीधे नाम लेते हुए एनसीपी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके संबंध आतंकवादी (Terrorist) से रहा है. ऐसे में अगर वो देश के राष्ट्रपति बनते तो देश में आतंकवाद को बढ़ावा मिलता. घोष ने ये भी कहा, ‘कोई भी मूर्ख नहीं बनता चाहता हालांकि ये अलग बात है कि विपक्षी दलों की ओर से उनका नाम चलने के बावजूद उन्होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया.’

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा

ममता बनर्जी पर तंज

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी खुद को राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्थापित करने का सपना देख रही हैं इसलिए वो इस तरह की पेशकश, चर्चाएं और मीटिंग करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

विपक्षी एकता पर तंज

विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए दिलीप ने कहा, ‘2019 के आम चुनावों से पहले बड़ी रैली हुई थी. उसमें विपक्ष के बहुत सारे नेता आए थे. आज वे सब कहां हैं? कोई पता नहीं. दरअसल किसी के पास भी एक भरोसेमंद नेता तक नहीं है.’ दिलीप घोष ने बंगाल में बीजेपी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पर कहा कि पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर मेहनत शुरू की है. यकीनन हमें अच्छे नतीजे चाहिए. इसलिए अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad