अपनी बहन का देखभाल करने आई थी युवती, जीजा से हो गया प्यार, सारी हदों को पार कर बनाया संबंध.फिर जो हुआ सुनकर इन रिश्तों से उठ जाएगा भरोसा

खबर शेयर करें -

आप इस मामले को जानकर ये कहेंगे कि सच में कलियुग आ गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मैनपुरी के बेवर में जब एक महिला की तबियत खराब होती है तो जीजा अपने साली को उनकी बहन का देखभाल करने बुला लेता है।

फिर इसी देखभाल के दौरान साथ रहते-रहते जीजा-साली के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ है तो पुलिस ने दोनों के बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की छह महीने पहले अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए उसके ससुराल बेवर आई थी, जहां उसे अपने जीजा से प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भगवान भरोसे काशीपुर का अस्पताल, 100 ऑक्सीजन सिलिंडर गायब—सिस्टम को भनक तक नहीं

जीजा-साली के बीच बन गए संबंध

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ससुराल में रहने के दौरान दोनों के बीच संबंध भी बन गए, लेकिन लड़की की बहन को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में जब लड़की गर्भवती हो गई तो घरवालों के सामने सच्चाई आ गई। लड़की की बहन को जब इस बात का पता चला तो वह सदमे में आ गई और उसने लड़की को घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। दोनों के परिवार शर्मिंदा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाइटी पहनने पर एतराज, पति ने पत्नी को जिंदा जलाया..आरोपी गिरफ्तार

ये जिद करने लगी युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। मामला इतना बढ़ गया है कि पुलिस ने दोनों बहनों के बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए हैं। आरोपी जीजा अपनी पत्नी के साथ साली को भी रखने की जिद पर अड़ा है। जीजा और साली की इस हरकत से दोनों के परिवार शर्मिंदा हैं।

यूपी के इस जिले में हो गयी हत्या

इससे पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक महिला की बहू का जीजा बार-बार घर आता था। महिला को जब शक हुआ तो उसने दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी और फिर उसे उनके अफेयर के बारे में पता चला। जब उसने अपनी बहू से युवक के रोज-रोज आने का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नेग के विवाद में खूनी संघर्ष; किन्नरों ने बारात में की फायरिंग और पथराव, दूल्हे का भाई घायल, 6 गिरफ्तार