बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिर पर चारपाई के डंडे से किया था वार, गोरखपुर एम्स ले जाते समय हुई मौत

 

राजू अनेजा,खटीमा। बिटिया से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से गुस्साए दो सगे भाइयों ने पिता के सिर पर चारपाई के डंडे से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए गोरखपुर एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद फरार चल रहे दोनों आरोपी भाइयों को खटीमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता पर किया हमला

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के गुदहट रामनगर सुरस निवासी हिलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव आया था। आरोप है कि 27 सितंबर को गांव निवासी संजय और उसके भाई सुभाष ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पिता रोहित ने इसका विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

 

चारपाई के डंडे से सिर पर किया वार

आरोप है कि इसी दौरान संजय और सुभाष ने रोहित के सिर पर चारपाई के डंडे से जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रोहित की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर एम्स ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

 

हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद पुलिस ने खेतलसंडा खाम निवासी संजय और सुभाष के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

 

भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी, पुराने रेलवे फाटक पर दबोचे

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी खेतलसंडा खाम स्थित पुराने रेलवे फाटक के पास मौजूद हैं और वहां से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों सगे भाइयों संजय और सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त

 

निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, एसआई राकेश राय, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार और कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad