अल्मोड़ा : सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित युवक की करी हत्या

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: जिले के भिकियासैंण में सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या कर दी. घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है. मृतक युवक उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का नेता था.

सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था. शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहती थी. एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और आरोप है कि दोनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी. जगदीश उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से 2022 में सल्ट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि दलित से विवाह की सूचना के बाद से सौतेले परिजन उसके पति के जान के दुश्मन बने हुए थे. जिसके कारण इन लोगों ने 27 अगस्त को अल्मोड़ा की जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था. आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था. उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र को एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी. सूचना पाकर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहूलुहान शव बरामद कर लिया. भिकियासैंण की तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि पूरे मामले की जा जांच की जा रही है. आरोपित पकड़ लिए गये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज