उत्तराखंड : ई रिक्शा चोरी कर ले जा रहे दो चोरों से पुलिस की गश्ती टीम ने मांगे कागज तो चोरों ने लोहे की रॉड से किया हमला

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: ई रिक्शा चोरी कर ले जा रहे दो चोरों ने रानीपुर कोतवाली पुलिस की गश्त टीम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घटना के बाद हेड कांस्टेबल का हेलमेट चकनाचूर हो गया और वह बाल-बाल बच गया. इसके बाद चोरों ने होमगार्ड के जवान पर हमला कर चोरी का ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गए.

होमगार्ड गंभीर रूप से घायल: घायल होने के बावजूद होमगार्ड ने उनका पीछा किया. होमगार्ड के सिर में 20 से ज्यादा टांके आए हैं. चोरों के खिलाफ एक मुकदमा ई रिक्शा मालिक और दूसरा मुकदमा पुलिस की तरफ से दर्ज करवाया गया है. पुलिस अब हमलावर चोरों की तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक रानीपुर कोतवाली की एक टीम रात में गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम में शामिल हेड कांस्टेबल कुंदन चौहान और एक होमगार्ड जवान विक्रम ने रामधाम कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध नजर आ रहे एक स्कूटी और ई रिक्शा सवार दो लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की.

यह भी पढ़ें 👉  चौराहों पर त्रिशूल-डमरू, स्कूलों में मौत का झूलता पंखा! क्या बच्चों की सुरक्षा से बड़ा है सौंदर्यीकरण?

कागज ढूंढने के बहाने लोहे की रॉड से हमला: वहीं, जब ई-रिक्शा और स्कूटी के कागज मांगने पर कुछ देर संदिग्ध पुलिस को गुमराह करते रहे. इसके बाद एक युवक ने कागज ढूंढने के बहाने अचानक स्कूटी की डिक्की से लोहे की रॉड निकाली और हेड कांस्टेबल के सिर पर हमला कर दिया. गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहना हुआ था और लोहे की रॉड के वार से हेलमेट टूट गया. इसके बाद उन्होंने होमगार्ड पर हमला किया.

यह भी पढ़ें 👉  एक किडनी के सहारे जी रही लाचार महिला का हुआ सफल घुटना प्रत्यारोपण, 6 साल बाद अपने पैरों पर खड़ी हुईं पार्वती
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 52 गिरफ्तार, अवैध शराब और नकदी बरामद