उत्तराखंड के टप्पेबाज गोरखपुर में दे रहे थे इन बड़ी घटनाओं को अंजाम
गोरखपुर की कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने लूट,चाेरी,ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तराखंड से आकर गोरखपुर में घटनाओं को अंजाम देते थे।यह खासकर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे।एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी व इनके द्वारा की जाने वाली घटनाओं को खुलासा किया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयत्नशील है।जिले में कई जगह ठगी,चोरी व लूट की घटनाओं का संज्ञान होने पर पुलिस टीम छानबीन में जुट गयी थी।कैंट थानाक्षेत्र में हुई कुछ घटनाओं के बाद से ही कैंट पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कैंट शशि भूषण राय के नेतृत्व में कैंट पुलिस,सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने देश के कई प्रदेशों में टप्पेबाजी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार होने वालों में रजाकत अली पुत्र जलालुद्दीन, सैफ अली पुत्र मोहम्मद्दीन , रफी पुत्र नत्थुद्दीन, अकरम अली पुत्र जाफर अली,सैदू हुसैन पुत्र नजरूद्दीन, बरकत अली पुत्र मोहम्मद हनीफ, वजीर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, जावेद पुत्र स्व0 गुलाम शाबिर निवासीगण कोपा ठण्डानाला गुलरभोज थाना गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड शामिल हैं।
यह सामन हुआ बरामद
इनके कब्जे से 9,500 रूपये नगद, चोरी का एक चैन, एक हाथ का कंगन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान का झुमका, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद लेडिज पर्श

ऐसे बनाते थे लोगों अपना शिकार
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम सभी उत्तराखण्ड के उधम सिंह जिला के गदरपुर थाना के ठण्डानाला गांव के रहने वाले है । हम लोग गांव से ही सुनियोजित ढंग से अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश , राजस्थान, महाराष्ट्र व बिहार प्रदेशों में जाते है और एक जगह पर किराये पर आवास लेकर रुकते है । वहाँ से हम लोग टोली बनाकर चार-चार, पांच-पांच के साथ मोटरसाइकिल से अपने शिकार की खोज में बैंको के इर्द गिर्द और भीड़ भाड़ वाले इलाको में घुमते है । बृद्ध महिलाओ को हम लोग ज्यादातर शिकार बनाते है उनको किसी न किसी समस्या को बताकर बात करते है और उनसे बातचीत से प्रभावित कर उनपर विश्वास दिला देते है कि हम लोग जानकार है क्योकिं जब महिलाओ से बातचीत करते है तभी हमारे बीच का कोई साथी भी आता है । अपनी समस्या को बताता है उससे उसका पैसा व सामान लेकर 15-20 कदम चलवाते है और कहते है कि भगवान का नाम लेकर जाओ वह आदमी लौटकर आकर बताता है कि मुझे भगवान के दर्शन हो गये ।सामने खुब तेज रोशनी आयी है जो भगवान के रुप में ही थे । इस बात पर महिलाए विश्वास कर लेती हैं और वो भी अपना गहना पैसा सब निकालकर हम लोगो को दे देती हैं। तब हम लोग उनका गहना लेकर बोलते है कि 15 से 20 कदम आप भी भगवान का नाम लेकर जाइये भगवान दर्शन देगें। आपके सब कष्ट दूर हो जायेगें । इस बीच हम लोग महिलाओ का पैसा , गहना व सामान लेकर भाग जाते हैं । अभी हम लोग कुछ दिन पूर्व एक महिला से धर्मशाला चौकी के पास ऐसे ही करके उसका गहना और पैसा लेकर चले गये थे । बाद में समाचार पत्र में देखे तो पता चला की वह रिटायर्ड दरोगा थी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय,उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल ,उपनिरीक्षक धीरेन्द्र राय चौकी प्रभारी जटेपुर,उपनिरीक्षक अरविन्द यादव चौकी प्रभारी बेतियाहाता ,कांस्टेबल चन्द्राकर यादव थाना कैंट,कांस्टेबल राजेश यादव थाना कैण्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

