उत्तराखंड : घर के बाथरूम में नहा रही युवती का पड़ोसी युवक ने छुपकर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

घर के बाथरूम में नहा रही एक युवती का पड़ोसी युवक ने छुपकर वीडियो बनाया। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की. पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की, और मामले की जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका परिवार सितारगंज क्षेत्र के निवासी हैं. बीते 13 जनवरी को उनकी बेटी अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. उसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला युवक राहुल कुमार ने बगल में अटैच बाथरूम के रोशनदान से छुपकर उनकी बेटी का नहाते हुए विडियो बनाने लगा. उनकी बेटी की नजर जब उसे रिकॉर्ड कर रहे मोबाइल पर पड़ी तो घबरा कर चिल्लाने लगी. अपनी बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर वे दोनों माँ-पापा बाथरूम की तरफ भागते हुए गए.

यह भी पढ़ें 👉  सगे भाई पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

बीएनएस की धारा 77 के तहत मामला दर्ज

जब उन दोनों ने अपनी बेटी से चिल्लाने का कारण पूछा तो उसने पड़ोसी युवक राहुल के द्वारा की गई हरकत के बारे में उनको बताया। पिता ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें शक है कि आरोपी राहुल उनकी बेटी के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। पिता द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 77 के तहत मामला दर्ज किया। इसके पश्चात, पुलिस टीम ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दादी के सामने घर के आंगन से 10 वर्षीय रियांशु को खींचा, 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; ग्रामीणों में आक्रोश