उत्तराखंड : भाजपा संगठन में हो सकते है बड़े बदलाव, 10 मार्च का इंतजार

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। लेकिन, उससे पहले ही भाजपा में संग्राम मचा हुआ है। भाजपा संगठन में बदलाव की खबरें भी सामने आने लगी हैं। माना जा रहा है कि चुनाव परिणाम जो भी भाजपा संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। बदलाव की पटखता भी लिखी जा रही है। जिसके केंद्र में फिलहाल हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक नजर आ रहे हैं।

एक दिन पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। मुलाकात होने के बाद चर्चाओं का बाजार और तेजी से गर्माने लगा है। चर्चाओं के अनुसार प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल से किसी सीनियर लीडर को दी जा सकती है।

रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मुलाकात को इन्हीं चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भितरघात की एक के बाद एक शिकायतों से असहज भाजपा 10 मार्च तक फिलहाल कोई फैसला लेने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

मदन कौशिक हरिद्वार जिले से आते हैं और वह हरिद्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के दौरान वह बड़े नेताओं की सभाओं में तो शामिल हुए, लेकिन ज्यादा समय उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में ही बिताया। हरिद्वार जिले से ही चुनाव में भितरघात की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई। निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ही थे। तब से ही लगातार उनको अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें