उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट किया जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम ने भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में गर्जना के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही मैदानों में अंधड़ के साथ तेज बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है. मौसम विभाग केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मध्यम बारिश होने की संभावना है. बुधवार को उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

उत्तराखंड में बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी. बारिश की वजह से जंगलों में लगी आग भी शांत हुई है. हालांकि ये बारिश चारधाम यात्रा में बड़ी चुनौती साबित होगी. क्योंकि बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

प्रदेश के कुछ शहरों के तापमान की बात करें तो आज देहरादून में अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस होगा.