नगला बाईपास के पास कार-बुलेट की टक्कर, बिंदुखत्ता में दो युवक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: रुद्रपुर लालकुआं हाईवे पर नगला बाईपास के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिंदुखत्ता निवासी तिवारी नगर के भुवन पांडे और शास्त्री नगर के हरीश देवराड़ी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला बाईपास में उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक घायलों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने हरीश देवराड़ी की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें पहले एम्स ऋषिकेश रेफर किया, उसके बाद ज्योलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है। इधर भुवन पांडे का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि भुवन के पैर में कई जगह फ्रैक्चर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बच्ची की मौत; पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्कार्पियो के 'सीक्रेट केबिन' से डेढ़ करोड़ की नकदी बरामद; गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार