राजू अनेजा, हल्द्वानी। खाड़ी क्षेत्र के मौजूदा हालात का असर देश में पेट्रोलियम आपूर्ति पर पड़ने की आशंका के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आपात बैठक कर रणनीति तय की। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने की।
बैठक में तय किया गया कि सरकार द्वारा जारी SOP और दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे बोतल, डिब्बे, जरीकेन या अन्य खुले बर्तनों में तेल देने के लिए पंप कर्मचारियों पर दबाव न बनाएं।
डीलर्स ने साफ किया कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। लोगों से अपील की गई कि अफवाहों से बचें और जरूरत के अनुसार ही तेल खरीदें, ताकि अनावश्यक दबाव न बने।
बैठक में कुछ दिन पहले रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। तहरीर देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज न होने पर नाराजगी जताई गई और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया गया।
एसोसिएशन ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी संभावित शॉर्टेज की स्थिति में असामाजिक तत्व व जमाखोर माहौल बिगाड़ सकते हैं।
तेल कंपनियों से भी मांग की गई कि मांग के अनुरूप नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई पंप ड्राई न हो और उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े।
वहीं, सरकारी विभागों द्वारा लंबित भुगतानों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। डीलर्स का कहना है कि कंपनियां अग्रिम भुगतान के बाद ही आपूर्ति कर रही हैं, जबकि कई सरकारी कार्यक्रमों के लाखों रुपये अब तक बकाया हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी विभाग नगद भुगतान पर ही तेल लें और लंबित बिलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, क्योंकि पंप संचालक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्डा, महामंत्री चेतन बलूटिया, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत कई डीलर्स मौजूद रहे।
ताजा खबर
- गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली
- “काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान”
- सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग
- नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर
- हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना ‘बीएटी-बीएमएस’ ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप
- हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी
- बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
- लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
- अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल
- उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात

