उत्तराखंड में सियासी तापमान बढ़ा, पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों भरेंगे चुनावी हुंकार

खबर शेयर करें -

श्रीनगरः उत्तराखंड में 10 फरवरी यानी आज सियासी घमासान होने की उम्मीद है. एक तरफ जहां चुनाव प्रचार को धार देने के लिए PM नरेंद्र मोदी श्रीनगर में चुनावी जनसभा करेंगे. वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे. राहुल गांधी मंगलौर और जागेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर विधानसभा पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी श्रीनगर में क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी श्रीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत के लिए वोट की अपील भी करेंगे. पीएम मोदी सुबह 10 बजे एनआईटी श्रीनगर के मैदान से जनता को संबोधित करेंगे. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत आदि शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

पीएम मोदी यह दौरा स्थानीय विधायक धन सिंह रावत के लिए काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के इस सीट पर प्रबल दावेदारी होने के कारण श्रीनगर सीट भाजपा-कांग्रेस के लिए नाक की सीट बन गई है. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी दौरे से धन सिंह रावत को काफी फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

पीएम मोदी का भाषण देने का तरीका सबसे जुदा है. पीएम मोदी ने अब तक गढ़वाल क्षेत्र में की ज्यादातर रैली में भाषण की शुरुआत गढ़वाली बोली में की है. ऐसे में कोई दोराय नहीं कि इसका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत को मिलेगा.

श्रीनगर पीएम नरेंद्र मोदी का यह विधानसभा चुनाव के तहत यह दूसरा दौरा होगा. इससे पूर्व भी पीएम मोदी 12 फरवरी 2017 को विधानसभा चुनाव के दौरान श्रीनगर के जीआई एंड टीआई मैदान पहुंचे थे. मोदी ने तब बतौर पीएम भाजपा के डॉ. धन सिंह रावत के लिए वोट की अपील की थी. यही नहीं, मोदी के गढ़वाली में लोगों का अभिवादन काफी सराहनीय रहा. जिसका नतीजा यह रहा कि जिले के श्रीनगर सीट के अलावा सभी छह सीटों पर भाजपा ने विजय पताका फहराई. साथ ही मोदी लहर के प्रभाव से राज्य में भाजपा ने रिकॉर्ड 57 सीटें जीतने का कीर्तिमान भी स्थापित किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad