उत्तराखंड मौसम अलर्ट : आज रात से 1 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

प्रदेश भर में आज रात से कई जिलों में रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज रात से एक अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग आने वाले समय में रेड अलर्ट भी जारी कर सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: खुशियों वाली 'पूजा' मातम में बदली; दिल्ली से गांव आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है. आज रात से 1 अगस्त की शाम तक इन जिलों में तेज गर्जना के साथ कई दौर की तेज बारिश की बौछारें पड़ने की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मौसम के मिजाज को देखते हुए नदी नालों के आसपास रह रहे लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें 👉  मात्र 3 महीने में अब इंग्लिश बनेगी आपकी ताकत! बाजपुर में विनायक एकेडमी ने शुरू की नई क्लासेस”

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह: मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं. आने वाले 2 दिन भारी बारिश को देखते हुए निचले इलाकों के नदी-नालों के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं, जिससे सड़क मार्ग भी बाधित हो सकते हैं. ऐसे में पहाड़ों में आवागमन करने वाले लोगों को भी मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और आंधी से सेब के बागान तबाह; कटी फसलें बर्बाद, मसूरी में सफेद चादर देख चहके पर्यटक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad