उत्तराखंड : सड़क हादसे के बाद बाइक में अचानक लगी आग, बाइक सवार युवक झुलसा

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्घटनाग्रस्त बाइक में अचानक भीषण आग लग गई. इससे पहले बाइक सवार कुछ समझ पाता वो भी आग की चपेट में आ गया. मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और झुलसे हुए व्यक्ति को 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के बाहर पीली गांव के बाहर हाईवे पर शनिवार देर शाम पहले एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने अपने आगे चल रहे बाइक सवार को भी टक्कर मार दी. कार की टक्कर में बाइक काफी दूर तक घसीटती गई और उसमें आग लग गई.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: कार का टायर फटने से खड़े ट्रक से टकराई कार; टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी मोहित शर्मा की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

इससे पहले बाइक सवार खुद को बचा पाता वह भी आग की चपेट में आ गया, लेकिन समय रहते राहगीरों ने उसे आग से बाहर निकाल लिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार को चोटें आई हैं और वह थोड़ा झुलस भी गया है. मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया.

यह भी पढ़ें 👉  4 साल पोकलैंड लेकर गोला में चैन की बंसी बजाते रहे मोहन, राजस्व गांव का मुद्दा कब तेज बहाव में डूब गया, पता ही न चला

थानाध्यक्ष श्यामपुर ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक और कार सवार दोनों ही मौके से निकल गए, लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रक यूपी नंबर का था और कार हरिद्वार नंबर की. बाइक सवार की जानकारी लेने के लिए एक पुलिस टीम को जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जिसके बाद ही यह पता लग पाएगा कि बाइक सवार आखिर कहां का रहने वाला है और किधर की तरफ जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'जात्रा द कसार फेस्टिवल' में लोक संस्कृति और साहसिक खेलों का अनूठा संगम; पैराग्लाइडिंग के रोमांच ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध
Ad