एक्शन मोड में उधम सिंह नगर पुलिस, 1 दिन में 2,35,000 लीटर लहन किया नष्ट

मयखाने में किसने कैसी पी, ये किसे पता लेकिन तेरा मयखाना तो बस्ती के कई घर पी गया

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत होने के बाद जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बन रही कच्ची शराब की कई भट्ठियों को तोड़कर 2,35,000 लीटर लहन नष्ट किया।

हरिद्वार की लक्सर तहसील के फूलगढ़ में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत होने के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले की पुलिस को कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान जिले के सभी 17 थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कुल 2,35,000 लीटर लहन नष्ट किया है। इस दौरान कई भट्ठियां तोड़कर करीब एक हजार लीटर शराब भी बरामद की। इसके साथ ही 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।काशीपुर में 13 आरोपी दबोचे, 320 लीटर शराब बरामद, दो बाइकें भी सीज कीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

सीओ काशीपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, कुंडा, आईटीआई क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने 320 लीटर अवैध शराब बरामद कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दर्जनों भट्ठियों के साथ ही हजारों लीटर लहन भी मौके पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त दो बाइकें भी सीज की हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इधर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही ने पुलिस टीम के साथ निरंजन निवासी मड़ैया बख्शी को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ ग्राम मड़ैया बख्शी से गिरफ्तार किया है।

वही नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल नवनीत कुमार व मोहन गिरी के साथ ग्राम बिडोरा निवासी कुलदीप सिंह के खेत में छापा मारा। खेत में कुलदीप सिंह व सुखदेव सिंह भट्ठी लगाकर अवैध तरीके से शराब बना रहे थे। पुलिस ने सुखदेव को मौके पर ही दबोच लिया जबकि कुलदीप सिंह गच्चा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 100 लीटर तैयार शराब, दो ड्रम व उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

किच्छा कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लालपुर व कलकत्ता फार्म क्षेत्र में कार्रवाई कर 17,000 लीटर लहन नष्ट किया गया है। लालपुर से अवैध शराब के मामले में बलजीत सिंह को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया।

खटीमा पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दस भट्टियां एवं बीस हजार लीटर लाहन नष्ट किया।
सीओ वीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में थाना एवं चौकी स्तर पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। चौकी मझोला के ग्राम बनगवां रघुलिया, सतपुड़ा एवं थाना क्षेत्र के ग्राम आलावृद्धि के जंगल में कार्रवाई करते हुए करीब दस भट्ठियां तोड़ी गईं। इसके अलावा करीब 20 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरणों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इधर पुलिस ने गुड्डू निवासी शिव कॉलोनी को 36 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज