ऑनलाइन ऑर्डर की गई भैंस दे गई दगा! शख्‍स के साथ हुआ ऐसा खेल… उड़ गए होश

खबर शेयर करें -

(बाराबंकी)। ऑनलाइन खरीदारी में ठगी के तो कई मामले प्रकाश में आए हैं, लेकिन भैंस खरीद में ठगी की घटना विरले ही सामने आती है। एक व्यक्ति ऑनलाइन भैंस खरीद रहे थे, जिसके नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए गए।

देवा थाना के ग्राम सफीपुर निवासी रामलखन ने चार नवंबर 2024 की सुबह करीब 10 बजे मोबाइल नंबर 8757781507 पर बात की, जिस पर अरावली डेयरीफार्म के सोनू कुमार से ऑनलाइन एक भैंस 65 हजार रुपये में खरीदने का सौदा तय हुआ था। इसमें से सात हजार रुपये रामलखन से ऑनलाइन एडवांस और भैंस घर पर पहुंचाने के बाद शेष बीच धनराशि 58 हजार रुपये देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

व‍िश्वास में लेकर चंगुल में फंसाया

रामलखन ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन डील करने वाले आरोपित सोनू कुमार ने नाम, पता, आधार व पैन कार्ड, मोबाइल बार कोड भेजा। यही नहीं, डिलीवरी लेकर आने वाले वाहन चालक से मोबाइल नंबर 7372023853 पर बात भी कराई, जिससे रामलखन जालसाज पर विश्वास कर उसके चंगुल में फंस गया।

व‍िश्वास करके भेजता गया पैसा

इसके बाद दूसरे दिन पांच नवंबर को सोनू ने फोन किया और 16 हजार 500 रुपये दिए गए मोबाइल बार कोड पर भेजने को कहा। चूंकि, वह पूरी तरह से विश्वास कर चुका था, इसलिए उसने 16 हजार 500 रुपये सोनू को भेज दिया। कुछ समय बाद सोनू ने फिर 16 हजार 500 रुपये मांगे तो रामलखन ने फिर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

ठगी का एहसास होने पर दर्ज कराई र‍िपोर्ट

इसके बाद सोनू बार-बार शेष राशि 25 हजार रुपये की मांग करने लगा। इस पर पीड़ित ने डिलीवरी पर रुपये देने की बात कही, लेकिन भैंस नहीं आई और आरोपित ने भैंस भेजने से साफ इनकार करने लगा, जिसके बाद उसको अपने साथ 40 हजार रुपये ठग लेने की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का द‍िया आदेश

बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी घटना बताई और जालसाज के भेजे गए सारे विवरण दिखाए। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad