करवाचौथ की पूर्व बेला पर महिलाओं ने हाथों में रचाई मेहंदी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित करवा चौथ पर्व की पूर्व बेला पर आयोजित मेहंदी रचाओ कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने करवा चौथ पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़े 👉 सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक यूनियनों व प्रबंधन के बीच त्रैवार्षिक समझौता संपन्न
भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजलक्ष्मी पंडित के नेतृत्व में करवा चौथ पर्व की पूर्व बेला पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मेहंदी रचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पति की लंबी उम्र के लिए पौराणिक काल से ही करवा चौथ व्रत का आयोजन प्रत्येक वर्ष मातृशक्ति द्वारा किया जाता है। जिस प्रकार सावित्री द्वारा सत्यवान के प्राण बचाने के लिए यमराज से यमलोक तक संघर्ष किया उसी को याद करते हुए मातृशक्ति अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर यह कठिन व्रत करती है।
यह भी पढ़े 👉 बिन्दुखत्ता के इंदिरानगर क्षेत्र में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम, पोकलैंड द्वारा मोड़ा जा रहा है गौला नदी का रुख
कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में भजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री तारा पांडे, चंद्रकला खाती, हेमा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ममता चौहान, राधा बाल्मीकि, चंद्रा दसोनी, रेनू बोरा, रीना शर्मा, इंदिरा बाला, ज्योति शर्मा, रश्मि कबडवाल, अर्चना सिंह, गीता राणा और मुन्नी पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह