कांग्रेस के लिए बरेली रोड में संजीवनी बनेंगे पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी
लालकुआं: गत दिवस कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व ग्राम प्रधान महेन्द्र नेगी का बरेली रोड समेत गौलापार व बिंदुखत्ता में खाशा प्रभाव है। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस में मजबूती आएगी।

गत दिवस बरेली रोड के तीनपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी के नेतृत्व में जेष्ठ प्रमुख अमित नेगी, पूर्व प्रधान जयंती नेगी, खीम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संजना सोनकर, बीडीसी मेम्बर ममता तिवारी समेत सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस का दामन थामा।
यह भी पढ़े 👉हरीश रावत के लिए कार्यकर्ताओं ने घर घर किया जनसम्पर्क
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी ने क्षेत्रवासियों से लालकुआं के विकास के लिए हरीश रावत के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। यहाँ बता दें की पूर्व ग्राम प्रधान महेन्द्र नेगी समेत कांग्रेस में शामिल हुए अन्य जनप्रतिनिधियों का बरेली रोड समेत गौलापार व बिंदुखत्ता में खाशा प्रभाव है। उम्मीद है उनके आने से कांग्रेस बरेली रोड मे मजबूत होगी।

