किच्छा : ससुर के कहने पर जीजा वह साले पार्टी में जा रहे थे स्मैक बेचने, आए पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

नशा तस्करी के विरुद्ध किच्छा व पुलभट्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरऊ निवासी जीजा-साले के साथ ही पांच लोगों को दबोचा है।

पकड़े गए तीन आरोपित नैनीताल जनपद के हैं। उनके पास से पुलिस ने 45.51 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनीताल जिले के हैं पकड़े गए लोेग

एसएसपी के निर्देश पर पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट के दिशा निर्देश में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात तस्करी की सूचना पर घेराबंदी कर एक कार नंबर यूपी 25 डीके 0031 को रोककर पुलिस ने उसमें सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जब्त किया गया स्मैक वह हल्द्वानी के राजपुरा मोहल्ला निकट रेलवे स्टेशन के सुरेश से लाकर पुलभट्टा क्षेत्र में बेचने के लिए लाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

ये लोग पकड़े गए

पकड़े गए नशा तस्करों ने अपने नाम विष्णु कश्यप पुत्र मंगलसेन कश्यप निवासी वार्ड नंबर 22 रामलीला मोहल्ला रेलवे बाजार थाना वनफूलपुरा हल्दानी, बबलू राणा पुत्र भरत सिंह निवासी कुसुमखेड़ा सेंट्रल हास्पिटल के पास थाना मुखानी हल्द्वानी, कुंदन आर्य पुत्र इंदर आर्य निवासी गौलापार रेशमबाग सेलाभावर थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल बताया। इनके पास से पुलिस ने 26.10 ग्राम स्मैक बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

पार्टी में करनी थी डिलीवरी

वहीं प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के दिशा निर्देश में पुलिस ने शुक्रवार रात नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी के लिए नशे की डिलीवरी देने के लिए पहुंचे तीन लोगों को वीरुनगला जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर कार यूके 06 एएफ 3081 में सवार जीजा के साथ ही नाबालिग साले को भी दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम जुनैद पुत्र मोहम्मद जान निवासी ग्राम दरऊ बताया। दोनों के पास से पुलिस ने 19.41 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि स्मैक उसके ससुर असलम पठान ने उनको देकर बेचने के लिए भेजा था। वहां किसी पार्टी का आयोजन था, जिसमें उनसे बरामद की गई स्मैक का प्रयोग किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज