कितना कोलेस्ट्रॉल पहुंचने पर बढ़ सकता है हार्ट अटैक खतरा? जानें इसे कंट्रोल करने के लिए टिप्स

खबर शेयर करें -

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का होना जरूरी होता है। लेकिन, इसकी ज्यादा मात्रा हृदय रोगों का कारण बन सकती है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हार्ट अटैक भी आ सकता है। आइए, जानते हैं कितना कोलेस्ट्रॉल पहुंचने पर हार्ट अटैक आ सकता है?

What is Cholesterol in Hindi: कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल, शरीर के ऊतकों और त्वचा के लिए जरूरी होता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल, लिवर में बनता है। साथ ही, यह कुछ खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं, जिसमें एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) और एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर, हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाता है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो इससे हार्ट अटैक आने का जोखिम (High Cholesterol Leads Heart Attack) भी बढ़ जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोलेस्ट्रॉल का कितना स्तर पहुंचने पर हार्ट अटैक आता है? आइए, इसके बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें 👉  मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा

कितना कोलेस्ट्रॉल पहुंचने पर हार्ट अटैक आ सकता है?-

  • एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल, धमनियों की दीवारों पर इकट्ठा हो जाता है। इससे धमनियां सख्त हो जाती हैं। इसकी वजह से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रऑल का सामान्य स्तर 100 mg/dl से कम होना चाहिए। अगर बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर इससे ज्यादा होता है, तो इस स्थिति में हृदय रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर 240 mg/ld से ज्यादा होता है, तो इस स्थिति में हार्ट अटैक आ सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रल 240 mg/ld होने पर हार्ट अटैक आ सकता है। कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा स्तर हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाता है।
  • अगर एचडीएल यानी गुड कलेस्ट्रॉल की बात करें, तो यह धमनियों को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। शरीर में एचडीएच यानी गुड कोलेस्ट्रॉल का सामान्य स्तर 40 mg/ld से ज्यादा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें 👉  मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान देना जरूरी है।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए अनहेल्दी फैट्स से दूरी बनाएं।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए रोजाना व्यायाम जरूर करें।
  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए फास्ट-फूड्स और जंक फूड्स से परहेज करें।
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर तला-भुना खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
  • अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर 150 mg/dL से ज्यादा हो जाए, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
यह भी पढ़ें 👉  मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। हिमालय प्रहरी इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Ad