किन्नर से शादी करके खुश था युवक, सामने आई ऐसी सच्चाई, खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर…

खबर शेयर करें -

कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के पटिया बस्ती के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई. युवक किराए से घर पर रहता था. सूचना पर पहुंची पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी मोहम्मद महबूब आलम पुत्र मोहम्मद खुर्शीद आलम के रूप में हुई.

सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई मोहम्मद मकसूद आलम ने बताया कि मेरा भाई महबूब आलम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव निवासी मेहंदी उर्फ सोनू किन्नर के साथ शादी की थी. दस साल से दोनों पति-पत्नी की तरह एकसाथ रहते थे. 10 दिन पहले मेहंदी किन्नर किसी दूसरे लड़का के साथ फरार हो गई है. तब से ही मेरा भाई तनाव में रहता था. जानकारी के मुताबिक, मेहंदी किन्नर से महबूब का झगड़ा भी हुआ था. आज उसका शव मिला है.

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

किराए के मकान में रहता था मृतक
मृतक महबूब आलम ने अपने प्यार के लिए जमाने से लड़ाई की. वह अपने परिवार के साथ नहीं, बल्कि किराए के मकान पर किन्नर मेहंदी के साथ रहता था. बीते कुछ समय से सोनू के बेवफाई की खबरों ने महबूब आलम का दिल तोड़ दिया था. दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे.

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची. घटनास्थल का मुआयना किया. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजन ने कोई आवेदन नहीं दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad