क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

खबर शेयर करें -

 

पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास, पब्लिक स्पीकिंग और छिपी प्रतिभा को निखारने पर जोर

 

राजू अनेजा, बाजपुर।हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अव्वल रहे, लेकिन आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल अच्छे अंक हासिल करना ही सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। बच्चे के भीतर आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद, बेहतर लेखन और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। कई बच्चे पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें लोगों के सामने बोलने या मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, वे झिझकने लगते हैं।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए विनायक लर्निंग, बाजपुर की ओर से बच्चों के लिए सात दिवसीय “स्किल बूस्टर प्रोग्राम” शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके कम्युनिकेशन स्किल, पब्लिक स्पीकिंग, राइटिंग स्किल, उच्चारण और व्यक्तित्व विकास को मजबूत करना है।

सिर्फ पढ़ाई नहीं, अपनी बात कहना भी सीखेंगे बच्चे

 

विनायक लर्निंग की ओर से तैयार किए गए इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों को गतिविधि आधारित तरीके से सीखने का अवसर दिया जाएगा। संस्थान का फोकस ऐसे बच्चों की झिझक दूर करने पर है, जो पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद अंग्रेजी बोलने, सही शब्दों का प्रयोग करने, लिखने अथवा दूसरों के सामने अपनी बात रखने में संकोच महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुग्याल में बकरियां चराने गए 22 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत; आदि कैलाश मार्ग पर बर्फबारी से यात्रा रुकी

कार्यक्रम में Learn, Speak, Write, Explore और Perform जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की अलग-अलग क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

पहले दिन पहचानी जाएगी बच्चे की क्षमता

 

कार्यक्रम के पहले दिन “Know Your Strength” के तहत गतिविधि आधारित आकलन कराया जाएगा। इसमें बच्चों की रीडिंग, राइटिंग और स्पीकिंग स्किल को समझने के साथ व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाएगा।

दूसरे दिन “Vocabulary Power” के माध्यम से बच्चों के शब्द भंडार को मजबूत करने पर जोर रहेगा। उपयोगी शब्दों, वाक्य निर्माण, पर्यायवाची-विलोम तथा विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को भाषा के अधिक प्रभावी प्रयोग के लिए तैयार किया जाएगा।

मंच का डर होगा दूर, आत्मविश्वास से बोलेंगे बच्चे

 

तीसरे दिन “Speak Without Fear” के तहत बच्चों को अपना परिचय देने, पूरे वाक्यों में बोलने, आवाज और अभिव्यक्ति का सही इस्तेमाल करने तथा आत्मविश्वास के साथ संवाद करने का अभ्यास कराया जाएगा।

चौथे दिन “Writing Booster” में पैराग्राफ राइटिंग, स्टोरी एवं क्रिएटिव राइटिंग, उत्तर तैयार करने और अपनी बात को बेहतर तरीके से लिखकर प्रस्तुत करने पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू हुआ सेना का ट्रक: ब्रेक फेल होने से 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

उच्चारण और रीडिंग से लेकर मंचीय प्रस्तुति तक प्रशिक्षण

 

पांचवें दिन “Pronunciation & Reading” के तहत सही उच्चारण, जोर से पढ़ने, शब्दों पर उचित जोर, अभिव्यक्ति और समझ के साथ पढ़ने का अभ्यास कराया जाएगा।

छठे दिन “Show & Tell Contest” के माध्यम से बच्चों को अपनी पसंद के विषय पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों को मंच के सामने खड़े होकर अपनी बात रखने और श्रोताओं से संवाद करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

सातवें और अंतिम दिन “Final Showcase” में बच्चे अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी प्रस्तुति के आधार पर व्यक्तिगत फीडबैक दिया जाएगा तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम

 

विनायक लर्निंग में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों में कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, होमवर्क सपोर्ट और नियमित अभ्यास पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, आईटी और जीव विज्ञान के साथ परीक्षा तैयारी, लेखन, बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

499 रुपये में सात दिवसीय स्किल बूस्टर प्रोग्राम

 

बच्चों को इस विशेष पहल से जोड़ने के लिए विनायक लर्निंग की ओर से सात दिवसीय स्किल बूस्टर प्रोग्राम की फीस 499 रुपये रखी गई है। संस्थान का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों से जोड़ना है, जिनसे वे अपनी प्रतिभा को पहचानने के साथ उसे आत्मविश्वास के साथ सामने ला सकें।

यह भी पढ़ें 👉  सलाखों के पीछे आई पिता की मौत की खबर, अंतिम विदाई के लिए पॉक्सो आरोपी बेटे को कोर्ट से मिली इजाजत

हर बच्चे में है एक अलग हुनर

 

विनायक लर्निंग का मानना है कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत केवल उस प्रतिभा को पहचानने, सही दिशा देने और उसे सामने लाने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की है। इसी सोच के साथ कार्यक्रम को “छोटे कदम, बड़े सपने” की थीम के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

संस्थान के अनुसार, आज बच्चों को केवल अच्छे अंक हासिल करने की नहीं, बल्कि सीखने, बोलने, लिखने, सोचने और अपनी प्रतिभा को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने की जरूरत है। इसी दिशा में यह सात दिवसीय कार्यक्रम बच्चों के लिए सीखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर बनेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad