क्या थी वजह की हाथों में मेहंदी लगाए शादी के जोड़े में सजी दो दुल्हन बहनें पहुंची पुलिस थाने

खबर शेयर करें -

बयाना पुलिस थाने में बुधवार सुबह अचानक से शादी के जोड़े में सजी दो दुल्हनें रिपोर्ट दर्ज कराने आ पहुंची। दुल्हनों को शादी के जोड़े पुलिस के पास आया हुआ देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई कानाफूसी कर रहा था कि आखिर ऐसी क्या वजह हो गई कि दुल्हनें शादी के जोड़े में ससुराल जाने के बजाय यहां आ पहुंचीं। असल में वर पक्ष ने वधू पक्ष से फेरे होने के बाद 5 लाख रुपए की मांग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

वधू पक्ष मांग पूरी नहीं कर पाया, तो फेरों के बाद दूल्हा, दुल्हनों को साथ ले जाने के बजाय मायके में ही छोड़कर चले गए। परेशान और नाराज दुल्हनें शादी के जोड़े में ही परिजनों के साथ बयाना थाने पहुंची और वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

ये है मामला

ये मामला क्षेत्र के गांव सिकंदरा का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रामपुरा से उदय सिंह व शंकर के बेटों की बारात सिकंदरा आई। सिकंदरा निवासी शिवशंकर व हरिशंकर की बेटियों सुषमा की शादी गौरव और राजकुमारी की शादी पवन से होनी थी। बारात की अच्छे से खातिरदारी की गई। रितिरिवाज के साथ मंगलवार रात को दोनों दूल्हों के साथ दोनों दुल्हनों के फेरे भी हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

फेरों के बाद मांगा दहेज 

वधू पक्ष का आरोप है कि फेरों के बाद बुधवार सुबह वर पक्ष अचानक से विदाई से पहले 5 लाख रुपए, मोटर साइकिल और जेवरात की मांग करने लगा। वधू पक्ष ने दहेज की मांग पूरी करने से मना कर दिया। फिर क्या नाराज दोनों दूल्हा अपने परिजनों व बारात को लेकर अपने गांव रामपुरा लौट गए और दोनों दुल्हनों को पीहर में ही छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

घटना से दुखी दोनों दुल्हनें अपने परिजनों के साथ बुधवार को शादी के जोड़े में बयाना थाना पहुंच गईं। सिकंदरा निवासी दुल्हनों के पिता शिवशंकर और हरी शंकर ने बयाना थाने में वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad