क्यों शरीर में विटामिन B12 का होना बेहद जरूरी होता है, इन संकेतों को कभी ना करें नजरअंदाज

खबर शेयर करें -

शरीर में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। विटामिन B12 जरूरी विटामिन में से एक है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन B12 की कमी से एनीमिया जैसी बीमारी उत्पन्न हो सकती है। विटामिन B12 की कमी होना एक आम बात है, लेकिन इसकी कमी से ऐसी बीमारियां होती है, जो हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो आइए आज हम आपको विटामिन B12 की कमी के लक्षण और उनसे होने वाले कुछ बीमारियों के नाम बताते हैं।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण 

1. सांस फूलना या चक्कर आना 

शरीर में विटामिन B12 की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। इस वजह से आपको ज्यादा चलने या ज्यादा बोलने पर सांस फूलने की समस्या हो सकती हैं। इसकी कमी से कभी-कभी व्यक्ति को हल्का चक्कर भी आ सकता है।

2. विकृत दृष्टि की समस्या

शरीर में विटामिन B12 की कमी से आपके आंखों में कई तरह की समस्या आ सकती हैं। सबसे बड़ी समस्या ब्लरिंग की होती है। इसमें व्यक्ति के आंखों के सामने हर वक्त एक पर्दा जैसा बन जाता है। ऐसी स्थिति में आपको देखने में काफी प्रॉब्लम हो सकती है। बाद इस तरह के लक्षण देखने के बाद आपको तुरंत डॉक्टर से अपना चेकअप करवाना चाहिए।

3. मनोदशा में बदलाव का होना

होमोसिस्टीन थ्योरी के मुताबिक यदि आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाए, तो आपके बॉडी में होमोसिस्टीन बढ़ जाती है। हाई लेवल का होमोसिस्टीन आपके ब्रेन को डैमेज करने की ताकत रखता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आपको मूड डिसऑर्डर, डिप्रेशन या पागलपन जैसी समस्याओं हो सकती हैं। इसके लक्षण के कई कारण होते है। यदि आपको कभी भी ऐसे लक्षण खुद में नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं।

4. हाई टेंपरेचर की समस्या

थरमो रेगुलेटरी मैकेनिज्म में खराबी आने की वजह से हमारे शरीर का तापमान ज्यादा कम होने लगता है। डॉक्टर के अनुसार कभी-कभी विटामिन B12 की कमी के कारण nerve में खराब होने की वजह से भी यह समस्या होती है। यदि आपको इस तरह की समस्या कभी भी हो, तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से चेकअप करवाएं।