इश्क लड़ाने पर पिता ने फटकारा तो, पत्नी ने बेटी के साथ मिल कर पति को मार डाला

खबर शेयर करें -

परदेस से लौटने पर पत्‍नी और बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चला। दोनों को आपत्तिजनक हरकत देखकर विरोध जताया। इसके बाद मां-बेटी ने मिलकर उसकी हत्‍या ही कर दी। रास्‍ते का कांटा खत्‍म कर दिया। घटना रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के तीतरा गांव की है।  50 वर्षीय अरविंद सिंह का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला ने प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्या गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। चर्चा है कि अरविंद सिंह प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था। इस कारण मां-बेटी ने साजिश रचकर घर में ही उसकी हत्या कर दी। अरविंद सिंह पंजाब में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले ही गांव लौटे थे। यहां आने पर पत्नी-बेटी की हरकत देख विरोध जताया, जो बेलवंती देवी को नागवार गुजरा, इसके बाद बेलवंती देवी ने अपने ही सुहाग को उजाड़ देने की साजिश रच दी। साजिश में अपनी बेटी को भी शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर रात में ही अरविंद सिंह को गला दबाकर मार डाला और शव को भी ठिकाने लगा दिया। इस घटना ने पति-पत्नी और बेटी के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़