चंपावत- डीएम विनीत तोमर ने श्यामताल में ग्रोथ सेंटर एवं झीलों का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने श्यामलताल पहुँचकर वहां पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो का भौतिक सत्यापन किया और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

जिलाधिकारी ने श्यामलताल पहुँचकर सर्वप्रथम निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उसके बाद पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो के लिए सबसे पहले श्यामलताल का निरीक्षण किया। उसके बाद दो अन्य झील रुद्रपण्डा तथा अत्तरपण्डा का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग इस क्षेत्र में रहते हैं उन्हें प्रशासन की ओर से क्या क्या सुविधा दी जा सकती हैं उसका सर्वेक्षण करे ताकि उन्हें सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओ का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की पर्यटन को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा क्या क्या कार्यवाही की गई है इसकी जानकारी ली जाएगी तथा उसके बाद भविष्य में यहा क्या किया जा सकता हैं उसके लिए के योजनाएं बनाई जाएगी। उसके बाद जिलाधिकारी श्यामलताल के समीप स्थित विवेकानंद आश्रम गए और वहा स्वामी ज्ञाननिष्ठानंद जी से आश्रम का इतिहास जाना और आश्रम का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबा श्री दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण की मनमोह झांकी ने बांधा ऐसा समां कि रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपरजिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी टनकपुर हिमांशु कफलटिया, खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, ए0ई0 आरडब्लूडी प्रमोद कुमार वर्मा, ए0ई0 पीडब्ल्यूडी ए0पी0एस बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकरी मनोज कुमार पांडेय, ए0ई0 सिंचाई दीप चन्द्र कांडपाल, एपीडी विम्मी जोशी, रेंजर बूम रेंज गुलजार हुसैन, नयाब तहसीलदार पिंकी आर्या समेत ग्राम प्रधान स्याला जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में आखिर यह कैसी सियासत ! कभी ‘कठमुल्ला’ तो कभी ‘मुल्ला’… सुर्खियों की सियासत में शब्दों की मर्यादा क्यों भूले नेता?