चुनावी रण में उतरे हरीश रावत ने कबड्डी में अजमाया अपना भाग्य
राजू अनेजा, लालकुआं। लाल कुआं से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिन्दुखत्ता पहुँचकर कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया तथा युवाओं को क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बताते चलें कि पूर्व सीएम हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और उनके लाल कुआं से चुनाव लड़ने पर सियासी पारा पूरी तरह से गर्म है, वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं जहां वह आज चुनाव प्रचार में थे प्रचार के दौरान वह बिंदुखता पहुंचे जहां एक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।जहां उन्होंने कबड्डी खेल सुर्खियां बटोरी। इस दौरान हरीश रावत ने युवाओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। गौरतलब है कि हरीश रावत अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं 2 दिन पहले जहां वह हल्द्वानी में जलेबी तलते नजर आए तो वही आज कबड्डी खेल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस दौरान हरीश रावत हल्दुचौड स्थित गौ सेवा आश्रम भी पहुंचे जहां उन्होंने गौ माताओं को गुड़ और चना खिलाकर आशीर्वाद भी लिया।

