चुनाव के ऐन वक्त कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रोडवेज ट्रेड यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र कविदयाल ने कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का थामा दामन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। चुनाव के ऐन वक्त पर लाल कुआं विधानसभा में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है रोडवेज ट्रेड यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र कविदयाल ने कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया अब रमेश चंद भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को बंपर वोटों से विजई बनाने के लिए पूरे जोश के साथ अब लाल कुआं विधानसभा में प्रचार करेंगे।


युवा जोश एवं युवा सोच के साथ चुनावी रण में उतरे भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कई लोग अपने दलों को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट से प्रफुल्लित होकर रमेश चंद्र कबड़ाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। जयपुर वीसा में जनसभा के दौरान रोडवेज ट्रेड यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र कविदयाल ने भाजपा का दामन थामते हुए कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान तक नहीं ऐसी पार्टी में अब रहकर क्या फायदा उन्होंने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जोकि निस्वार्थ रूप से लोगों की सेवा के साथ ही क्षेत्र के स्वर्णिम विकास की सोच रखती है उन्होंने ने कहा कि एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की कुर्सी पर काबिज होंगे परंतु उसके लिए हम सभी को एकजुट होकर डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट को बंपर वोटों से विजई बनाकर विधानसभा तक भेजना है।
इस दौरान भाजपा नेता उमेश शर्मा कमलेश चंदोला ग्राम प्रधान ललित सनवाल मोहन सुयाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का 'मिशन-2027': टिकटों के लिए हाईकमान करा रहा गुप्त सर्वे; नवंबर अंत तक 40 सीटों पर मिल सकता है हरी झंडी का संकेत