चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता व राजकुमार ठुकराल के समर्थक आए आमने सामने, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: सुंदरपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान राजकुमार ठुकराल के समर्थक और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके कारण विवाद बढ़ गया. जिसके बाद भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के समर्थकों पर गाड़ी रोककर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है.

रुद्रपुर विधानसभा के सुंदरपुर गांव में प्रचार के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जैसे ही मामले का पता पुलिस प्रशासन को लगा तो तमाम अधिकारी दिनेशपुर थाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दरअसल, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी व सांसद लॉकेट चटर्जी का रुद्रपुर विधानसभा के सुंदरपुर गांव में कार्यक्रम था. जैसे ही वह कार्यक्रम के बाद वहां से निकल रही थी. तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

सांसद लॉकेट चटर्जी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने उनका वाहन रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. साथ ही उनके एक समर्थक के साथ मारपीट की गई. जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं संग धरने पर बैठ गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी