चुनाव प्रचार में आए असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर चलीं गोलियां, हमलावर गिरफ्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी कार पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई.

ओवैसी ने कहा, ‘हम सभी सुरक्षित है.’ हैदराबाद से सांसद ने कहा कि घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्लाजा पर हुई. शूटर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
घटना के बाद दूसरी गाड़ी से दिल्ली पहुंचे ओवैसी ने बताया कि मेरा मेरठ और किठौर में रोड शो था। जब मैं लौट रहा था तो मेरी कार पर गोलियां चलाई गईं। किसी तरह मेरी कार तेजी से आग निकल गई। मैंने दो लोगों को देखा जिसमें से एक ने लाल रंग की हुडी पहन रखी थी जबकि दूसरे ने सफेद जैकेट पहना हुए था। 2-3 किमी के बाद मेरी कार का टायर पंक्चर हो गया और मैंने कार बदली।

