चोरी करने फ्लैट में घुसा, कुछ कीमती सामान नहीं मिला तो महिला को चूमा और भाग गया, लुटेरे की हरकत से पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें -

मुंबई के मलाड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मनचला लुटेरा लूट के इरादे से यहां एक घर में घुसा। घर पर महिला अकेली थी। उसने पहले पूरा घर छान मारा। जब उसे अपने मतलब का कुछ नहीं मिला तो वो महिला को किस करके घर से भाग निकला।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चेतावनी के बाद उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर के पास ही रहता है और बेरोजगार है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती ट्रेन में लूट का खुलासा! मालिक के ही पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 दबोचे

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को छेड़छाड़ और लूटपाट के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन चेतावनी देने के बाद उसे रिहा कर दिया गया है। यह घटना 3 जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई। 38 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी जब आरोपी ने घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने की मांग की। हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती चीज नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  कानपुर हत्याकांड: जुड़वा बेटियों की हत्या से पहले पिता ने बदले थे CCTV कैमरों के एंगल, खौफ के साये में जी रही थी मां

महिला ने बाद में कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद, उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह उसी इलाके का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  विदेश में नौकरी के नाम पर धोखा ! गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बनाया बंधक, दिल्ली–पंजाब तक फैला नेटवर्क

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है।