चौथे राउंड की मतगणना के बाद कमलेश चंदोला की जीत दिख रही है महज औपचारिकता

खबर शेयर करें -

22 जग्गी बंगर जिला पंचायत सदस्य चुनाव की वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है कमलेश चंदोला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंदर सिंह बिष्ट से बढ़त बढ़ाते जा रहे हैं, पहले राउंड में 23 वोटों से पिछड़ने के बाद कमलेश चंदोला ने वापसी करते हुए दूसरे राउंड में 860 वोटों से बढ़त बना ली थी, तीसरा राउंड खत्म होने तक कमलेश चंदोला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 1344 वोटों से आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं अब चौथे राउंड की समाप्ति के बाद यह अंतर और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, चौथे राउंड की समाप्ति के बाद कमलेश चंदोला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंदर सिंह बिष्ट से 1857 वोटों से बढ़त बना चुके हैं, जैसे-जैसे कमलेश चंदोला अपने प्रतिद्वंदी इंदर सिंह बिष्ट से बढ़त बनाते जा रहे हैं, उन रुझानों को देखते हुए ऐसा संभव प्रतीत होता नहीं है कि अब कोई भी प्रतिद्वंदी उनके समक्ष अब बढ़त बना पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

यह भो पढ़े 👉 जानिये क्यों 22 जंगी बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट पर बाहुबली प्रतीत होते दिख रहे हैं कमलेश चंदोला

बता दें कि पंचायत चुनाव में 26323 मतों में से 11 896 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग। जिसके नतीजे सिलसिलेवार आते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad