जबरदस्त फीचर्स के साथ 1 सितंबर को लॉन्च करेगी रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी नई क्लासिक 350, इन नए फीचर्स के साथ

खबर शेयर करें -

रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी नई क्लासिक 350 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी नई आरई क्लासिक 350 को अब 1 सितंबर, 2021 को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक कीज्यादातर डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें राजस्थान के जैसलमेर में इस बाइक को एक TVC शूट के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है, जिसके बाद इस बाइक की डिटेल्स का पूरा खुलासा हुआ था। आइये जानते हैं इस नई बाइक से जुड़ी कुछ खास बातें।

इंजन की बात करें तो नई नई क्लासिक 350 में 349cc, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा जोकि 6,100rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा । वैसे हम सभी जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड के इंजन परफॉरमेंस के मामले में काफी ताकतवर होते हैं और हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नई डबल क्रैडल चेसिस परबेस्ड होगी, जो नए मेट्योर 350 क्रूजर में भी देखा जा सकता है। कंपनी इसे “जे” आर्किटेक्चर कहती है, नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रॉयल एनफील्ड की भविष्य की 350 सीसी मोटरसाइकिलों को बनाने के लिए किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम मेट्योर 350 की तरह इसकी राइड क्वालिटी में भी सुधार करता है।

फीचर्स की बात करें तो नई क्लासिक 350 को फ्यूल गेज के साथ एक अलग डिजिटल रीडआउट और नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल की भी सुविधा मिलेगी। इसमें ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी मिलेगा, जिसे रॉयल एनफील्ड ने गूगल के सहयोग से विकसित किया है। यह बाइक पूरी तरह क्लासिक 350 के अपने पुराने डिजाइन को बरकरार रखेगी। जिसमें क्रोम बेजल्स के साथ रेट्रो-स्टाइल सर्कुलर हेडलैंप, क्रोम-प्लेटेड एग्जॉस्ट, राउंड-शेप्ड रियरव्यू मिरर, एक टियरड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक और प्रमुख फ्रंट और रियर फेंडर हैं। इसके अलावा नई क्लासिक 350 मोटरसाइकिल में नए टेल-लैंप और इंडिकेटर्स और बेहतर कुशनिंग के साथ नई सीट मिलेगी।

सेफ्टी के लिए इस बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलेंगे। एंट्री-लेवल वेरिएंट में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम हो सकता है। यह 19 इंच के फ्रंट व्हील और 18 इंच के रियर व्हील पर सवारी करेगा। टॉप-स्पेक सिग्नल एडिशन में अलॉय व्हील मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस नई बाइक की कीमत 1.80 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का सीधा मुकाबला जावा फोर्टी टू और होंडा सीबी 350 बाइक्स से होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad