जानिए आज का राशिफल,आपके भाग्य में होंगे ये बड़े बदलाव

खबर शेयर करें -

मेष राशि (Aries)

सेहत में सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। आज अपने आप पूर्ण विश्वास बनाकर रखें। कारोबारी आज कोई बड़ा दांव खेल सकते हैं जो सफल भी रह सकता है। आज आप अपने संतान के लिये कोई मंहगा उपहार खरीद सकते हैं। प्रेमी युगल आज अपने दिन के समय को एक दूसरे के साथ व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आप वक्त के साथ चलने के कोशिश करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपके लिये समस्याएं सुरसा के मुख जितनी बड़ी होती जायेगी। किसी चालक मित्र के फरेब में आकर कुछ धन गंवा सकते हैं। जीवनसाथी आज आपके साथ खड़ा रहेगा किसी भी तरह के समस्या में आपकी ढाल बनेगा। संतान के प्रति आज आप कुछ निराश रह सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

सेहत आज आपकी कुछ कम ठीक रहने वाली है। आज नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि के संकेत दिखायी दे रहे हैं। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। लवमेटस के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे जो आपके काम और बेहतर परिणामदायक बनाएंगे। मार्केटिंग से जुड़े नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज  धन कमाने के लिए कुछ कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज संतान का सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

 

सिंह राशि (Leo)

काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आज आप व्यवसाय रोजगार में वृद्धि के लिये कुछ पूंजी निवेश कर सकते हैं। किसी चोट के आघात से आज आपको बचना चाहिये। आज के दिन आप किसी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने मित्रो के साथ मौजमस्ती भी कर सकते हैं।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन दांत के दर्द से परेशानी हो सकती है। किसी तरह के परिश्रम से आज आप भाग सकते हैं। परिवार के लोग आज आपसे अधिक ही अपेक्षा कर सकते हैं। अपने प्रेम जीवन के लेकर आप निराश हो सकते हैं जो कि ठीक नहीं है। जीवन साथी आपके मंशानुरुप आचरण व्यवहार करेगा आज के दिन ।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

 

तुला राशि (Libra)

मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते है। आज के दिन आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान होगा। आज के दिन विद्यार्थी अपना पूरा समय अध्ययन में लगायेंगे। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। बेवजह क्रोध से बचना चाहिये।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सेहत के लिए आज आप योग प्रणायम कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। आज आपके संतान की नौकरी लग सकती है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपके अपने भाई-बहन आपसे कुछ देर नाराज रह सकते हैं। दिन का अन्त अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

आज कारोबारियों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। आज आपको अवसाद और रोग से छुटकारा मिल सकता है। कोई पारिवारिक काम जो कई दिनो से अटक रहा था। आज वह पूर्ण हो सकता है। आज के दिन हवाई यात्रा के संकेत दिखायी दे रहे हैं। आज किसी तरह का धन आपको अचानक मिल सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया

मकर राशि (Capricorn)

अत्यधिक परिश्रम करने पर भी लाभ में कमी रह सकती है। मौसम के परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है। आज आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। आज के दिन आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। किसी अपरिचित के जाल में न आये अन्यथा स्कीम के नाम ठगे जा सकते हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्लू

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप सेहत के मामले किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कानूनी विवाद का हल निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने परिवार के प्रति आज आप काफी चिन्तित रह सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मीन राशि (Pisces)

वकालत करने वाले लोगों को काम करने में तकनीकी समस्याएं से रुबरु होना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते रोमांस वाले रहेंगे। आज किसी सफल व्यवसायी मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके किसी स्टार्टअप में आर्थिक सहायता दे सकता है।  संतान शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

Ad Ad Ad