खैरना में बुलेट की चपेट में आने से मासूम की मौत, मां भी घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल: खैरना में सड़क किनारे अपनी मां की अंगुली पकड़कर जा रहे एक सात वर्षीय मासूम को अनियंत्रित बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया।


 

हादसे में बुलेट सवार भी चोटिल

 

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को अल्मोड़ा के बड़सीला गडस्यारी निवासी सात वर्षीय हिमांशु कुमार अपनी मां आशा देवी के साथ खैरना आए थे। दोपहर में जब वे सड़क से जा रहे थे, तभी पीछे से अनियंत्रित होकर आई एक बुलेट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद हिमांशु बुलेट सवार के साथ कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 2 जुलाई तक पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट', मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

 

उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ा

 

हादसे के बाद हिमांशु को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मां आशा देवी का भी हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर; दिल्ली के पर्यटक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'जात्रा द कसार फेस्टिवल' में लोक संस्कृति और साहसिक खेलों का अनूठा संगम; पैराग्लाइडिंग के रोमांच ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें