अंतिम संस्कार के दौरान ‘जीवित’ हुए व्यक्ति की बाद में हुई मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के रुड़की में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कैंसर से पीड़ित 58 वर्षीय दीपक कुमार की मृत्यु हो गई थी, लेकिन जब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, तब वह अचानक जीवित हो उठे और बोलने लगे।


 

अंतिम स्नान के दौरान हुआ चमत्कार

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

सोमवार सुबह जब दीपक कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया, तब उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी। अंतिम स्नान के दौरान, दीपक कुमार अचानक उठ बैठे और वहाँ मौजूद लोगों से पूछा, “आप लोग यह सब क्या कर रहे हैं?”। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

अस्पताल ले जाते समय फिर हुआ निधन

 

चमत्कार मानकर परिजन उन्हें तुरंत रुड़की अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी फिर से मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें दोबारा मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिवार शव को गाँव वापस लाया और दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यह अनोखी घटना पूरे झबरेड़ा कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा
Ad